{"_id":"592c61e34f1c1bed14bdbc0f","slug":"if-you-do-not-feel-the-power-pillar-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली खंभे न लगे तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली खंभे न लगे तो करेंगे आंदोलन
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 29 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
विद्युत पोल लगवाने की मांग को लेकर पहुंचे हिमायूंपुर के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद विकास समिति ने हिमायूंपुर क्षेत्र की गलियों में पोल लगवाने के लिए संबंध में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि हिमायूंपुर क्षेत्र में सभी भवन स्वामियों के पास विद्युत कनेक्शन हैं। विद्युत कनेक्शन लेने के वर्षों बाद भी विभाग द्वारा क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक गलियों में आजतक विद्युत पोल नहीं लगवाए गए हैं। कई गलियों में विद्युत केबल लटकी हैं। इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की पोल विहीन गलियों का विभाग द्वारा शीघ्र सर्वे कराकर विद्युत पोल लगवाए जाएं। एसई वाईपी सिंह ने एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद को पोल लगवाने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने बताया कि आईपीडीएस योजना में सर्वे कराया जा चुका है। कंपनी द्वारा जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में उदयवीर सिंह, मुकेश शर्मा, प्रभात आर्या, प्रमोद चौधरी, सोनेश चक, सुनील, जीतू, राजकुमार, सोनू राठौर, लवजीत जाटव, गौरव राठौर शामिल हैं।