{"_id":"606f3ca68ebc3ed5153518ad","slug":"if-vaccine-does-not-come-today-tomorrow-corona-vaccination-may-not-be-possible-firozabad-news-agr487848560","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज वैक्सीन नहीं आई तो कल नहीं हो सकेगा कोरोना टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वैक्सीन नहीं आई तो कल नहीं हो सकेगा कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना बैक्सीन लगवाता वृद्ध
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना टीकाकरण पर संकट खड़ा हो गया है। जिला का स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड की मानें तो 263 डोज ही शेष है। यदि शुक्रवार को वैक्सीन नहीं आई तो शनिवार को जनपद में किसी को भी टीकाकरण नहीं हो सकेगा।
जिले में कोरोना टीका की उपलब्धता कम होने के कारण महज 58 स्थानों पर ही टीकाकरण हो सका। बृहस्पतिवार को जनपद में कोरोना टीकाकरण के 88 सत्र लगने थे। हालांकि वैक्सीन की कमी और स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण सभी सत्र आयोजित नहीं किए जा सके।
इन केंद्रों पर महज 2831 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। शिकोहाबाद और धनपुरा स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन नहीं थी। इस कारण यहां टीकाकरण नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को 45 से 59 उम्र तक के 1791 लोगों और 60 साल से अधिक उम्र के 1038 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
वैक्सीन आने का कर रहे इंतजार
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना वैक्सीन आने का इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर फोन कर अपडेट लिया गया कि कहां कितनी वैक्सीन शेष है? सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वैक्सीन की आपूर्ति ऊपर से बाधित है।