{"_id":"8cf54e55e79f2a577cc148a2d1498caf","slug":"if-there-will-be-a-shortage-of-fertilizer-movement-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की किल्लत दूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की किल्लत दूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में समस्याओं पर मंथन किया गया। चेतावनी दी यदि तीन दिन के अंदर यूरिया एवं डीएपी की किल्लत को दूर नहीं किया तो आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा।
भारतीय किसान यूनियन ने एका क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी एवं यूरिया के नहीं होने पर चिंता जाहिर की। भाकियू नेताओं ने क्षेत्र के ग्राम रामपुर, सिंहपुर, टाडा, रुहासी, फरीदा, तेजपुर, एका के किसानों के साथ बैठक की। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में डीएपी के साथ यूरिया का भारी संकट है।
डीएपी के अभाव में गेहूं की फसल की बुवाई नहीं हो पा रही है। धान की फसल कटने के बाद खाली खेतों में गेहूं की बुवाई होने का क्रम चल रहा है। अगेती फसलों के लिए यूरिया की तलाश में किसान भटक रहे हैं। बिजली नहीं मिलने के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। भाकियू के पदाधिकारियों ने धान की दरों को बढ़ाने, पानी एवं बिजली फ्री में देने तथा मनरेगा योजना में 365 दिन काम दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उर्वरक की किल्लत पर चेतावनी देते हुए कहा है यदि तीन दिन के अंदर डीएपी एवं यूरिया नहीं मिली तो भाकियू आंदोलन को बाध्य होगी। बैठक में तहसील अध्यक्ष हरी सिंह कुशवाह, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, जयराम दिवाकर, दौजीराम, सरलादेवी, सुख देवी, अनार देवी, फौरन सिंह, तेजपाल, ईश्वरी प्रसाद, विवेक कुमार व धर्मपाल आदि किसान मौजूद थे।