फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If there is a fair vote count, SP will win the maximum number of seats.

Firozabad News: निष्पक्ष मतगणना हुई तो सपा सर्वाधिक सीटें जीतेगी

Tue, 09 May 2023 07:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 May 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
If there is a fair vote count, SP will win the maximum number of seats.
निष्पक्ष मतगणना हुई तो सपा सर्वाधिक सीटें जीतेगी
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा - भाजपा ने निकाय चुनाव में कराई धांधली
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड स्थित शगुन वाटिका में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा ने पालिका चुनाव में धांधली की है। इसके बावजूद अगर निष्पक्ष मतगणना हुई तो समाजवादी पार्टी सर्वाधिक मेयर, पालिका और नगर पंचायत की सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना निष्पक्ष कराए जाने के लिए पार्टी चुनाव आयोग से संपर्क कर रही है। वहीं पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि भाजपा वाशिंग मशीन है। दूसरे दलों से आने वाले लोग भाजपा में आते ही साफ और स्वच्छ छवि के हो जाते हैं।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल और पूर्व सांसद अक्षय यादव शिकोहाबाद पहुंचे। एक शादी समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अगर प्रशासन नगर निगम और नगर पालिका की मतगणना निष्पक्ष कराए तो समाजवादी पार्टी सर्वाधिक सीटें जीतेगी। मणिपुर दंगे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की राजनीति है। अपनी सरकार बनाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। वहीं पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि आज प्रदेश में जितने भी गुंडे हैं वे सब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाशिंग मशीन है। अगर कोई गुंडा, माफिया उनकी पार्टी में पहुंच जाता है, तो वह साफ सुथरा होकर स्वच्छ छवि का हो जाता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे खराब है। पुलिस हिरासत में हत्याएं सबसे ज्यादा प्रदेश में हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed