{"_id":"65945569f89380875b09a272","slug":"if-the-vehicles-engine-is-found-running-when-the-red-light-is-on-a-challan-will-be-issued-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-14212-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लाल बत्ती होने पर वाहन का इंजन चालू मिला, तो कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लाल बत्ती होने पर वाहन का इंजन चालू मिला, तो कटेगा चालान
Tue, 02 Jan 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख चौराहों पर लाल बत्ती सिग्नल पर आपने अपने वाहन को बंद नहीं किया तो पुलिस चालान काटेगी। यह निर्णय पुलिस ने सुहागनगरी की हवा में कार्बन की मात्रा बढ़ने और पीसीबी (मुद्रित सर्किट बोर्ड) द्वारा भेजे पत्र के बाद लिया है। इसके साथ ही बिना पीयूसी के चल रहे वाहनों पर भी सख्ती की जाएगी। आईटीएमएस सिस्टम से जुड़े छह प्रमुख चौराहों पर लाल बत्ती सिग्नल होने पर चालक को अपने वाहन का इंजन बंद करना होगा। अन्यथा की स्थिति में आपके वाहन का चालन कट जाएगा। सुहागनगरी की हवा में घुलनशील कार्बनिक तत्वों की मात्रा में इजाफा होने के बाद यह योजना बनाई है। बीते 26 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया था। वहीं आईटीएमएस से जुड़े प्रमुख छह चौराहों पर नई व्यवस्था लागू किए जाने के बाबत पीसीबी द्वारा यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को पत्र लिखा है।
-- -
इन चौराहों पर लाल बत्ती के दौरान बंद करने होंगे इंजन
हवा में घुलनशील कार्बनिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में जहां कोयला, लकड़ी एवं कूडा जलाने जैसी मामलों पर रोक लगाई जा रही है। वहीं अब शहर के आसफाबाद, जाटवपुरी, नगला बरी, सुभाष तिराहा, मीरा चौराहा और सुहागनगर चौराहा पर लाल बत्ती के दौरान वाहनों का इंजन चालू रखने वाले वाहनों का मौके पर ही चालान काटा जाएगा।
-- --
बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के चल रहे लाखों वाहन
जिले के एआरटीओ विभाग में पंजीकृत लगभग 2.4 लाख वाहनों में से अधिकांश के पास पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट) नहीं हैं। उक्त सभी वाहन एआरटीओ और यातायात पुलिस विभाग की अनदेखी के कारण सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इस तरह के वाहनों पर भी सख्ती के लिए पीसीबी ने परिवहन विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
आईटीएमएस सिस्टम वाले चौराहों से गुजरने वाले चालकों को लाल बत्ती के दौरान इंजन बंद रखने कहा गया है। इसके अलावा पीयूसी सर्टिफिकेट बगैर संचालित वाहनों पर अंकुश के पुलिस और परिवहन विभाग को पत्र लिखा है।
दिनेश चंद्र पांडेय, क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी