फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If the transformer blows up, 45 percent of the expenses will be deducted from the JE's salary

Firozabad News: ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर जेई के वेतन से कटेगा 45 प्रतिशत खर्च

Tue, 06 May 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
If the transformer blows up, 45 percent of the expenses will be deducted from the JE's salary
आवास-विकास उपकेन्द्र पर बैठक कर रणनीति बनाते जेई। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। गर्मी के मौसम में जिस किसी जेई के क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफॉर्मर फुंकता है, तो उसकी रिपेयरिंग में आने वाले खर्च का 45 प्रतिशत संबंधित जेई के वेतन से काटा जाएगा। मुख्य अभियंता के इस आदेश से अवर अभियंताओं में गुस्सा है। जेई ने बैठक कर इसका विरोध किया।
विज्ञापन

बुधवार को जेई इसको लेकर फिरोजाबाद कार्यालय पर आदेश को वापस लेने तक धरना देंगे। इसके लिए आवास-विकास कॉलोनी में बैठक कर रणनीति तैयार की गई।


फिरोजाबाद जनपद में मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश ने अभी कुछ ही दिनों पूर्व एक आदेश जारी किया है। जिसके तहत जेई के क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफॉर्मर के फुंकने पर रिपेयरिंग का 45 प्रतिशत खर्च जेई के वेतन से काटा जाएगा। इस आदेश के बाद जनपद फिरोजाबाद के सभी जेई में आक्रोश फैल गया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के साथ जेई ने आवास-विकास कॉलोनी में बैठक कर रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता के आदेशों का विरोध किया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन फिरोजाबाद के अध्यक्ष जेई दिनेश शर्मा ने बताया कि विद्युत ट्रांसफॉर्मर का फुंकने में जेई की भूमिका नहीं होती है, कभी लोड अधिक होने, तो कभी तकनीकी समस्याएं आने के कारण भी ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाते हैं। ऐसे में इस आदेश के जारी होने के बाद जेई की जेब पर बेवजह ही अतिरिक्त खर्च डाला जा रहा है, जोकि निंदनीय है। आवास-विकास कॉलोनी में दो घंटे तक चली बैठक में सभी जेई ने निर्णय लिया कि बुधवार सुबह 11 बजे करीब इस आदेश के विरोध में फिरोजाबाद मुख्य अभियंता कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही आदेश के वापस न होने तक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में एसडीओ हरी सिंह के अलावा लोकेंद्र पाठक, समरेंद्र यादव, स्वतंत्र यादव, रंजीत सिंह, अशोक कुमार, राजेश कुमार, रंजीत सिंह, नितिन, आलोक कुमार, अनिल कुमार, दीपक सक्सेना, महेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश चौरसिया मीटर ऐई, लक्ष्मी शंकर, तुलसी यादव, नागेन्द्र सिंह समेत जनपद के अन्य जेई भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed