{"_id":"613f85c88ebc3e213820f4a0","slug":"if-the-drain-cradle-and-interlocking-were-done-the-disease-would-not-spread-firozabad-news-agr50743390","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली-खडंजा व इंटरलॉकिंग हो जाती, तो नहीं फैलती बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली-खडंजा व इंटरलॉकिंग हो जाती, तो नहीं फैलती बीमारी
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! नई आबादी क्षेत्र हिमायूपुर की गलियों में जलभराव और गंदगी का आलम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सांसद और तीन विधायकों के कार्यक्षेत्र वाले नगर निगम क्षेत्र में शामिल 24 मोहल्लों और नई आबादी इलाके नाली-खड़ंजे जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। इन इलाकों में गंदगी और जलभराव के कारण ही संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारे। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव के माध्यम से निगम क्षेत्र में विकास कार्य कराये जा सकते हैं लेकिन समय रहते जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
टूंडला विधानसभा क्षेत्र से जुड़े टापा खुर्द, नगला पान सहाय, नगला भगवान, सविता नगर, द्वारिकापुरी और श्रीराम कॉलोनी, शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के खंजापुर, नगला पचिया, प्रेमपुरा, गोवर्धन की ठार, लालऊ, लोधीपुरम, रानीनगर और मोती का नगला क्षेत्र में नाली-खड़ंजे और गलियों में इंटरलॉकिंग नहीं है। यही कारण है कि यहां भीषण गंदगी और जलभराव की समस्या हैं।
हालांकि शासन एवं स्थानीय प्रशासन के औचक निरीक्षण में भी गंदगी व जलभराव से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका व्यक्त की गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वोट मांगने के लिए उनके द्वार पर कई-कई चक्कर काटने वाले जनप्रतिनिधियों ने चुनाव जीतने के बाद मूलभूत समस्याओं के निदान की सुध ही नहीं ली।
विज्ञापन
---
विधायक खुद के प्रस्ताव से करा सकते हैं ये कार्य
नगर निगम क्षेत्र में शामिल मलिन बस्तियों और नई आबादी में विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि खुद के प्रस्ताव के माध्यम से नाली-खड़ंजा और इंटरलॉकिंग जैसे कार्य करा सकते हैं।
---
विधायकों की बात-
हमने वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2021-22 में विधायक निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के निदान पर फोकस किया। कई जगहों पर नवीन मार्ग भी तैयार कराए। नाली-खड़ंजों का काम नगर निगम को कराना चाहिए।
मुकेश वर्मा विधायक शिकोहाबाद
---
टूंडला में हमने करीब 60 सड़कों का प्रस्ताव दिया है। नगर निगम फिरोजाबाद में शामिल कई बस्तियों में काम कराए हैं।
प्रेमपाल धनगर विधायक टूंडला
---
क्षेत्रीय लोगों का दर्द
नाली-खडंजों और इंटरलॉकिंग के अभाव में जलभराव और गंदगी का आलम है। इसी से संक्रामक बीमारियां फैलीं। विधायक अथवा अन्य जनप्रतिनिधि समय रहते कार्य पूरे करा देते तो संभवत: जलभराव और गंदगी से निजात मिल जाती।
शिव कुमार राठौर निवासी नगला पान सहाय टूंडला विधानसभा क्षेत्र
---
विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि यदि अपनी निधि का आधा हिस्सा भी नाली-खड़ंजों पर खर्च कर देते तो नई आबादी में गंदगी व जलभराव का स्थायी समाधान हो जाता लेकिन सभी स्कूलों और कोल्ड स्टोरेज जैसी निजी संस्थाओं में अपनी निधि खपा रहे हैं। जनता के प्रति बेपरवाही है।
मुनेद्र सिंह पार्षद नगला पचिया टूंडला शिकोहाबाद विधानसभा