{"_id":"66a8e71d5a73a422a20ca974","slug":"husband-sent-to-jail-in-firozabad-who-murdered-his-wife-with-axe-while-she-was-sleeping-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेजा गया जेल: चरित्र पर हुआ शक... सोते समय पत्नी को गंड़ासे से काट डाला, पति का कुबूलनामा सुन पुलिस भी सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेजा गया जेल: चरित्र पर हुआ शक... सोते समय पत्नी को गंड़ासे से काट डाला, पति का कुबूलनामा सुन पुलिस भी सन्न
Tue, 30 Jul 2024 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:44 PM IST
सार
चरित्र पर शक हुआ तो पति ने सोते समय पत्नी को गंड़ासे से काट डाला। पति का कुबूलनामा सुन पुलिस भी हैरान रह गई। उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोते समय पत्नी की गड़ासे से काटकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद इसे जेल भेज दिया गया। चरित्र पर शक होने पर उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। जेल जाते समय हत्यारे पति को अपने किए पर काफी पछतावा हुआ। उसका कहना था कि जो उसने किया है, उसका पछतावा रहेगा।
विज्ञापन
घटना नगला सिंघी थाना के गांव नगला शिवलाल की है। गांव निवासी राजेश यादव ने रविवार मध्यरात्रि 50 वर्षीय पत्नी जयप्यारी से विवाद होने के बाद गड़ासे से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। मामले में पुत्र आवेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उसने हत्या का इकबाल किया है। वहीं जेल जाने से पूर्व हत्याभियुक्त पति काफी परेशान दिखाई दिया। उसका कहना था कि उससे गलती हो गई। इसका पछतावा उसे जीवन भर रहेगा। उसने जो किया है, उसकी सजा उसे मिलनी ही चाहिए। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन