फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband cuts off wife nose for dowry police registered complain

UP: दहेज के लिए हैवानियत...आठ दिन विवाहिता को चारपाई से बांध कर रखा, खाना-पानी भी नहीं दिया, फिर काट दी नाक

Thu, 24 Apr 2025 09:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 24 Apr 2025 09:19 PM IST
सार

फिरोजाबाद में विवाहिता से हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दहेज के लिए पति ने अपनी पत्नी पर जुल्म की हदें पार कर दीं। फिर भी दहेज नहीं मिला तो नाक काट दी।

विज्ञापन
Husband cuts off wife nose for dowry police registered complain
पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दीं। विवाहिता को चारपाई में बांध कर आठ दिन भूखा रखा। इतना ही नहीं पति ने छुरी से नाक काट दी। पड़ोसी की सूचना पर पिता पहुंचे और विवाहिता को घर ले आए। तहरीर पर रसूलपुर पुलिस पति समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

रसूलपुर में मौढ़ा शांतिनगर निवासी सल्लो ने अपनी बेटी अंजलि की शादी तीन साल पहले नासिर निवासी रैस्ट एटा रोड तालाब के पास शिकोहाबाद के साथ की थी। जिससे एक दो वर्ष की बेटी है। तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अंजलि को आठ दिनों से अतिरिक्त दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर भूखा प्यासा रखा गया था। 

ये भी पढ़ें-Pahalgam Attack: जान बचाकर भागते लोग और गोलीबारी...न टूटा हाैसला, पहलगाम से आए अरविंद ने बताया आंखों देखा हाल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उसके साथ पति, सास रईसा, जेठ चाचू, नाजिम और देवर छोटू मारपीट करते थे। इतना ही नहीं उसे मायके नहीं आने दिया जा रहा था। एक दिन किसी तरह पड़ोसी के मोबाइल से अंजलि ने अपने पिता को ससुराल वालों की करतूत के बारे में बताया। यह पता चलने पर पति और अन्य आरोपियों ने नौ अप्रैल की रात दो बजे अंजलि के हाथ पैर चारपाई से बांध दिए। इसके बाद नासिर ने उसकी नाक काट दी। वह लहूलुहान हो गई तो पड़ोस के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर सल्लो पत्नी के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। 

ये भी पढ़ें-UP: रिश्ता तय होने के बाद इंजीनियर युवती से बनाए संबंध..सरकारी नाैकरी लगने पर युवक ने की ऐसी हरकत, उड़ गए होश

 
विज्ञापन

वहां पता चला कि उनकी बेटी को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी से घटना की जानकारी होने के बाद सल्लो रसूलपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed