{"_id":"680a51046268dadd59054ee5","slug":"girl-was-harassed-for-two-years-on-pretext-of-marriage-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रिश्ता तय होने के बाद इंजीनियर युवती से बनाए संबंध..सरकारी नाैकरी लगने पर युवक ने की ऐसी हरकत, उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिश्ता तय होने के बाद इंजीनियर युवती से बनाए संबंध..सरकारी नाैकरी लगने पर युवक ने की ऐसी हरकत, उड़ गए होश
Thu, 24 Apr 2025 08:26 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 24 Apr 2025 08:26 PM IST
सार
शादी का रिश्ता तय होने के बाद लड़का-लड़की में बातचीत होने लगी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। अब युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में शादी तय होने के बाद फिरोजाबाद के रहने वाले आरोपी ने नोएडा में इंजीनियर युवती का दो साल तक यौन शोषण किया। अब शादी करने से साफ मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बयान आदि दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती नोएडा की एक कंपनी में प्रोडक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पिता ने युवती की शादी जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी अर्जुन के साथ तय कर दी थी। आरोप है कि शादी तय हो जाने के बाद अर्जुन ने युवती से इंस्टाग्राम पर बातचीत करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 दिसंबर 2023 को गांव आकर युवती की गोद भराई की रस्म की गई थी। इसके बाद अर्जुन युवती के नोएडा स्थित आवास पर जाने लगा। जल्द ही शादी करने की बात कहते हुए यौन शोषण किया। जून 2023 में अर्जुन की बीएसएफ में नौकरी लग गई। जुलाई 2024 में अर्जुन के घरवालों ने शादी करने से मना कर दिया। जनवरी 2025 में अर्जुन के घरवालों ने शादी दूसरी जगह तय कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।