{"_id":"66f036b816c7d452f80c8b4b","slug":"husband-committed-suicide-by-hanging-himself-in-firozabad-who-hurt-by-his-wife-going-to-her-maternal-home-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पत्नी चली गई मायके... तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिली लाश; चीख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पत्नी चली गई मायके... तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिली लाश; चीख उठे घरवाले
Sun, 22 Sep 2024 10:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:58 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पत्नी घरेलू कलह से परेशान होकर अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
अजब सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पत्नी घरेलू कलह से परेशान होकर अपने मायके चली गई। इसी बात से नाराज पति ने साड़ी से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गेट तोड़कर उसके शव को फंदे से उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना फरिहा थाना क्षेत्र के चिड़रई गांव की है। यहां की निवासी अजब सिंह (26) घरों में पुट्टी, रंग-रोगन का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले कई दिनों से उसे घर में किसी बात को लेकर कलह हो रही थी। इसी के चलते करीब पांच दिन पहले उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। नाराज होकर पत्नी के मायके जाने के बाद उसने रविवार सुबह घर के कमरे में बंद होकर फंदा कसकर जान दे दी।
विज्ञापन
काफी देर तक बाहर न आने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उसके तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि साड़ी से फंदा कसकर युवक ने जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पत्नी घरेलू कलह से परेशान होकर अपने मायके चली गई।