फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband arrested for trying to kill wife

Firozabad News: पत्नी की हत्या के प्रयास में पति गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 07:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for trying to kill wife
पत्नी की हत्या के प्रयास में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

जसराना। थाना जसराना पुलिस ने पत्नी की पिटाई करने और रस्सी से गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने वाले पति को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।
नगला मनी निवासी कौशल किशोर शराब पीने का लती है। आरोप है वह शराब पीकर घर में उत्पात मचाता है और मारपीट करता है। रविवार की सुबह शराब के नशे में कौशल किशोर घर पहुंचा था। उसका 25 वर्षीय पत्नी साधना से किसी बात पर विवाद हो गया। साधना ने कुछ कह दिया तो वह आक्रोशित होकर मारपीट करने लगा और गले में फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोरगुल होने पर आस पड़ोस के लोग ही मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने साधना को बचाया। तब तक कौशल किशोर भाग चुका था। पुलिस ने साधना का डॉक्टरी परीक्षण करने के बाद कौशल किशोर के खिलाफ धारा 307 और 504 में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस कौशल किशोर की तलाश में जुट गई। तभी पुलिस को सूचना मिली कि वह मिलावली चौराहे के समीप खड़ा हुआ है। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए कौशल किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी तो उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed