{"_id":"68161e3bae7eb1c791080148","slug":"husband-and-wife-got-into-a-fight-at-the-tehsil-gate-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-147604-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तहसील गेट पर पति-पत्नी के बीच चले लात-घूसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तहसील गेट पर पति-पत्नी के बीच चले लात-घूसे
Sat, 03 May 2025 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 03 May 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- पति कर रहा था दूसरे के नाम जमीन का बैनामा, पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। पति द्वारा किसी के नाम जमीन का बैनामा करने की सूचना मिलने पर पत्नी अपने भाई के साथ तहसील पहुंच गई। पत्नी ने बैनामा करने का विरोध किया तो हंगामा हो गया। इस दौरान अचानक पति-पत्नी के बीच जमकर लात घूंसे चलने के साथ ही जूते-चप्पल चलने लगे। लोगों ने किसी तरह से दोनों को अलग किया। जानकारी मिली तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख पति सहित अन्य लोग मौके से भाग गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अहमदपुर मढा निवासी पंकज अपने खेती का बैनामा किसी अन्य के नाम कर रहा था। इसकी भनक उसकी पत्नी सोनी को हो गई। सोनी ने अपना भाई बुलाया और तहसील पहुंच गई। सोनी ने अपने पति एवं मौजूद अन्य लोगों से बैनामा नहीं करने का आग्रह किया। इस दौरान तहसील में दोनों में विवाद हो गया। विवाद होते-होते पति एवं पत्नी तहसील के गेट तक आ गए। इसी दौरान दोनों में जमकर मारपीट हो गई। लात-घूसे चलने के साथ ही जूता-चप्पल चलने लगे। महिला एवं पुरुष के बीच हो रही मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह से दोनों को अलग किया। महिला के साथ आए उसके भाई ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख पति के साथ जमीन खरीदने आए अन्य लोग तहसील के रफूचक्कर हो गए। महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। महिला सोनी ने कहा उसका पति शराब पीता है। उसके ही परिजन उसकी जमीन को खरीद रहे हैं। जिसका विरोध करने पर पति द्वारा खुलेआम सड़क पर उसकी पिटाई की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया बैनामा करने को लेकर विवाद हुआ था। बैनामा नहीं हुआ है।