फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband accused of looting by intimidating the compounder present at the clinic

पति पर क्लीनिक पर मौजूद कंपाउंडर को डरा धमका कर लूटपाट का आरोप

Wed, 10 Nov 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of looting by intimidating the compounder present at the clinic
शिकोहाबाद। एटा रोड पर चौमुखी मंदिर के समीप स्थित क्लीनिक पर बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने कंपाउंडर के साथ मारपीट कर क्लीनिक पर रखी लगभग 6 लाख रुपये की मशीनें, एलईडी, व अन्य कीमती सामान ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डॉ. दीपाली अग्रवाल ने थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने इसे दंपति का विवाद बताया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद निवासी डॉ. दीपाली अग्रवाल का एटा रोड पर चौमुखी मंदिर के समीप तौशी डेंटल केयर के नाम से क्लीनिक है। आरोप है कि बुधवार को उनके आने से पहले ही उनके पति विपुल अग्रवाल क्लीनिक पर आए और कंपाउंडर जयकिशन को गाली गलौज करते हुए क्लीनिक में रखी कीमती मशीनें उठाने लगे।
विज्ञापन

जब कंपाउंडर ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। डॉ. दीपाली ने आरोप लगाया है कि कंपाउंडर को डरा धमका कर उनके पति क्लीनिक से लगभग 6 लाख रुपये का सामान ले गए। पीड़िता का कहना है कि पति से उनका विगत एक वर्ष से विवाद चल रहा है। दोनों अलग रह रहे हैं। पति द्वारा ले जाए गए सामानों में टीवी, एलईडी, एक्सरे मशीन, आरसीटीसी मशीन तथा अन्य मशीनों के साथ लगभग 40 हजार रुपये कैश शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का झगड़ा है। थाने पर सूचना मिली थी, दरोगा को मौके पर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed