{"_id":"68c81f2f748d01d1550bec21","slug":"hundreds-of-traders-from-the-city-will-go-to-vaishya-unity-conference-in-haridwar-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-156208-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हरिद्वार में वैश्य एकता सम्मेलन में शहर से जाएंगे सैकड़ों व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हरिद्वार में वैश्य एकता सम्मेलन में शहर से जाएंगे सैकड़ों व्यापारी
Mon, 15 Sep 2025 07:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
-नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी। संवाद
- केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्णयों पर रखेंगे अपने विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का सम्मलेन का आयोजन आगामी 8 व 9 अक्तूबर को कनखल हरिद्वार में होगा। जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग के हित में लिए गए निर्णयों पर व्यापारी समाज अपने विचार रखेगा।
सोमवार को एटा रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री ने जीएसटी दरों में बदलाव कर एक बड़ा तोहफा व्यापारी वर्ग को दिया है। जीएसटी के स्लैब में बदलाव कर कुल तीन स्लैब बना दिए हैं। खाद्य सामग्री की सभी वस्तुओं को 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में लाया गया है। केवल लग्जरी वस्तुओं को अधिक जीएसटी में रखा हैं। प्रदेश सरकार ने पारिवारिक बंटवारे को लेकर जो निर्णय लिया है, उसमें अब केवल 10 हजार रुपये खर्च करके समस्या का समाधान हो जाएगा, जिससे पारिवारिक विवाद भी कम होगे। कोर्ट में पड़े संपत्ति बंटवारे के लाखों मामले सुलझ जाएंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से सम्मलेन में पहुंचने की अपील की है।