{"_id":"e2e332cff970f5f3ba0596d38035bb1d","slug":"hundreds-of-students-have-taken-advantage-of-the-dental-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया दंत शिविर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया दंत शिविर का लाभ
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट ब्रिगेड की ओर से मंगलवार को नगर के तीन स्कूलों में विद्यार्थियों के दंत परीक्षण के लिए निशुल्क कैंप लगाया। शिविर में सैकड़ों बच्चाें का दंत परीक्षण हुआ। साथ ही चिकित्सकों ने समझाया कि दांतों की सुरक्षा के लिए नियमित सफाई बहुत जरूरी है। अगर हर रोज टूथब्रश किया जाए तो दांतों की चमक और मजबूती हमेशा रहेगी।
फीरोजाबाद के 32 पेरल द डेंटल हास्पिटल की टीम ने नगर के जेके कान्वेंट इंटर कालेज, श्री आरएस कान्वेंट पब्लिक स्कूल और ऑल संस एजूकेशनल स्कूल में दंत परीक्षण का निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डा. सर्वेश बंसल, डा. रिबू गर्ग और डा. गुंजन बंसल ने बच्चों के दांतों की जांच की। डा. गुंजन बंसल ने बताया कि दांतों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। आजकल चॉकलेट, आईसक्रीम खाने से दांतों में खराबी पैदा हो रही है। अगर मसूड़ों को स्वस्थ रखना है, तो मुंह को साफ रखना होगा। दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए।
नियमित रूप से डेंटिस्ट के पास जाएं। ताकि दांतों की बीमारी का समय रहते पता चल जाएगा। डॉ सर्वेश ने बताया कि हमेशा नरम ब्रिस्टल वाले टूथब्रश का प्रयोग करना चाहिए। भोजन करने के तुरंत बाद कुल्ला करके मुंह साफ कर लेना चाहिए। डाक्टरों ने अमर उजाला और डाबर कंपनी की ओर से बच्चों को गिफ्ट दिए। जेके कान्वेंट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जयकृष्ण शर्मा और श्री आरएस कान्वेंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जशोदा देवी और ऑल संस एजूकेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुखराम सिंह ने आभार व्यक्त किया।