फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   How to make colorful bangles, pearl, zinc and cadmium increase the price

पर्ल,जिंक और कैडियम के अलावा कलमी सोडा ने बढाई चूडी कारखानेदारों की परेशानी

Tue, 01 Mar 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
How to make colorful bangles, pearl, zinc and cadmium increase the price
फिरोजाबाद। सोडा-एस के बाद अब रंग बिरंगी चूड़ी तैयार में प्रयुक्त केमिकल के दामों में भी उछाल आ गया है। कच्चे माल की दरों में बढ़ोत्तरी के कारण चूड़ी निर्माण की लागत बढ़ गई है। मंदी की हालात में कई कारखानों में आगामी दिनों में बंदी की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

सोडा-एस की दरों में बेतहाशा वृद्वि की मार झेल रहे चूड़ी कारखानेदारों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। लाल, हरी, बैंगनी, पीले रंग की चूड़ी तैयार करने में प्रयुक्त प्रमुख केमिकल पर्ल, कैडियम, जिंक और कांच चूड़ी भट्ठी के पॉट को साफ करने में प्रयुक्त कलमी सोडा के दाम भी बढ़ गये हैं। चूड़ी कारखानेदारों की मानें तो कच्चे माल की दर बढ़ने एवं बाजार में मंदी की कारण चूड़ी उत्पादन में नुकसान तय है। द इंडस्ट्रीरियल स्टेट कॉपरेेटिव सोसायटी के सचिव संजय जैन के अनुसार वर्तमान हालातों में करीब 50 से अधिक चूड़ी कारखाने बंदी के हालात से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

---
केमिकलों से बनती हैं,रंग-बिरंगी चूड़ियां
केमिकल चूड़ी का रंग पूर्व की दर वर्तमान दर प्रति कि लोग्राम में
पर्ल बैगनी,कत्थई 620 रुपये 670 रुपये
कैडियम लाल, गुलाबी 260 रुपये 350 रुपये
जिंक पीला,मेहरून 310 रुपये 350 रुपये
चूड़ी का पॉट को साफ करने में प्रयुक्त कलमी सोडा के दाम 45 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच चुके हैं।
कच्चे माल की दरें नियंत्रण से बाहर हैं। सोमवार से सफेद चूड़ी को अलग-अलग रंग में परिवर्तित करने वाले कैडियम, पर्ल, जिंक और कलमी सोडा के दामों में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई। इससे बाजार में मंदी के हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय जैन घंट्टू, सचिव, इंडस्ट्रीरियल कॉपरेटिव सोसायटी
मंदी के साथ चूड़ी की लागत बढ़ गई है। इससे रोज एक-दो कारखानों में काम बंद हो रहा है। हालत में सुधार नहीं हुआ तो अगले सप्ताह शत प्रतिशत चूड़ी कारखानों में तालाबंदी हो जाएगी। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बिन्नी मित्तल, संचालक, श्रीनाथ जी ग्लास वर्क्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed