{"_id":"c399ee26d1512488827215b852b03df3","slug":"how-much-more-revenue-in-less-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कम समय में कैसे करें अधिक राजस्व वसूली’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कम समय में कैसे करें अधिक राजस्व वसूली’
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील के सभाकक्ष में सभी संग्रह अमीन और बाबुओं को कार्य की गुणवत्ता सुधारने, अभिलेखों का बेहतर रख-रखाव और कम समय से कैसे अधिक राजस्व वसूली करें, इसके गुण सिखाए गए। पीएमसी कंपनी प्रतिनिधि द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला प्रशासन द्वारा सदर तहसील को आईएसओ का दर्जा दिलाने को लगातार कवायद की जा रही है। आईएसओ का दर्जा देने से पूर्व गुड़गांव की कंपनी पीएमसी (परफेक्शन मैनेजमेंट कस्लटिंग) प्रा. लि. द्वारा विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। तहसील के सभी अफसर और कर्मचारियों की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाया जा रहा है। मंगलवार को तहसील सभागार में पीएमसी कंपनी के प्रतिनिधि विपिन कुमार ने तहसील के सभी संग्रह अमीन, संग्रह बाबू व संग्रह सेवकों को प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे प्रशिक्षण दिया। उन्होंने संग्रह अमीन, बाबू व संग्रह सेवकों को बताया कि अपने अभिलेखों को बेहतर तरीके से रखरखाव करें। उन्होंने यह भी बताया कि शासन-प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता राजस्व वसूली होती है। अत: कम समय में कैसे अधिकतम राजस्व वसूली की जाए की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा, तहसीलदार जीत सिंह रॉय, नायाब तहसीलदार केएम दीक्षित एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।