फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   House-to-house cots in Kheriakalan, more than a hundred sick

खेरियाकलां मे घर-घर बिछी चारपाई,सौ से अधिक बीमार

Tue, 31 Aug 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
House-to-house cots in Kheriakalan, more than a hundred sick
फिरोजाबाद/नारखी। नारखी ब्लॉक के गांव खेरिया कलां में वायरल फीवर व डेंगू के कारण घर-घर चारपाई बिछी है। ग्रामीण उपचार कराने के लिए फिरोजाबाद और आगरा तक दौड़ लगा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में सौ से ज्यादा लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम एक दिन आई थी। उपचार के नाम पर खानापूरी करके चली गई।
विज्ञापन

करीब एक हजार आबादी वाले गांव खेरिया कलां में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप पिछले एक पखवाड़े से फैला है। घर-घर में चारपाई बिछी है। ग्रामीण उपचार कराने के लिए प्राइवेट चिकित्सकों के साथ फिरोजाबाद और आगरा तक दौड़ लगा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 25 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी, आधा घंटे रुकी, कुछ लोगों का उपचार करने के नाम पर सिर्फ खानापूरी की और फिर चली गई। कमलेश यादव के अनुसार गांव में करीब सौ से अधिक महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बीमार हैं।
विज्ञापन

उनके घर में ही बेटा देश दीपक (20), पुत्रवधू राखी (27), भतीजी राखी (15),आकाश (18),सोनू (28) बीमार है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिर्फ पांच लोगों का उपचार किया। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वह पहुंचना शुरू हुए बाद में देखा टीम गायब थी। सत्येंद्र यादव ने कहा कि गांव में वायरल फीवर की शिकायत मिलने पर हम लोगों ने ब्लॉक को सूचना दे दी है। लेकिन अभी टीम नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी एक दिन आता है तीन दिन गायब रहता है। बाईपास पर जलभराव होने के कारण ज्यादा दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में यह भी हैं बीमार..
सोनम (13) पुत्री सत्य प्रकाश पिछले 12 दिन से बुखार का उपचार चल रहा है। भावना पत्नी कल्याण सिंह, पुष्पेंद्र पुत्र हरीबाबू, संगीता (15) पुत्री पप्पू, रुखशाना (40) तथा सोना एक माह से बीमार चल रही हैं। विवेक (19) एवं मोहित पुत्रगण होरीलाल, सरिता पत्नी श्रीकृष्ण, बंटू (36) पुत्र रछपाल सिंह, प्रवेश (19) पुत्र मान सिंह, सरस्वती देवी (60) पत्नी गुलाब सिंह के अलावा गांव के निवासी सतेंद्र, अवधेश उर्फ सीटू, गोलू, नितिन, विवेक, गुलाब, तनिष्का शोलू, रूपल,महेश एवं आकाश (17) पुत्र अबधेश कुमार चार दिन से ट्रामा सेंटर में भर्ती है। बबिता पत्नी बेताब सिंह प्राइवेट उपचार करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed