फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   House collapsed in Hanumanganj, youth's condition critical

हनुमानगंज में मकान गिरा, युवक की हालत गंभीर

Mon, 07 Mar 2022 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
House collapsed in Hanumanganj, youth's condition critical
हनुमानगंज स्थित गिरा जर्जर भवन मलबे में तब्दील - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हनुमान गंज में जर्जर मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने से एक युवक घायल हो गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मकान के मलबे में दबे युवक को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां उसको भर्ती कर लिया गया। युवक की पत्नी भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके गई थी। युवक घर पर अकेला था।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान गंज चौबेजी का बाग निवासी देवकी नंदन (40) का पुराना कई साल पुराना व जर्जर है। रविवार सुबह करीब सात बजे वह चाय बना रहा था। तभी उसके ऊपर मकान की छत भरभरा गिर पड़ी। मकान गिरने के साथ ही आग लग गई और वह झुलसने के साथ ही मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग भी मकान गिरने की आवाज सुनकर दंग रह गए।
विज्ञापन

इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर एकत्रित लोगों ने मकान के मलबे में दबे युवक देवकी नंदन को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। नगर विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंच गए। युवक के भाई दीपक कश्यप ने बताया कि देवकी नंदन की पत्नी लक्ष्मी दो दिन पूर्व अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने को मायके गई है। देवकी नंदन घर पर अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में नगर निगम के अफसरों के प्रति आक्रोश था। देवकी नंदन के भाई दीपक का कहना नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी नींव में जा रहा था। जिससे मकान की दीवारें कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। मेयर नूतन राठौर भी नगर निगम के अफसरों के साथ मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने डीएम से बात कर मुआवजा दिलाने की मांग की।

अस्पताल पहुंचकर घायल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। इस दौरान जेडएसओ दलवीर सिंह, अधिशासी अभियंता अतुल पांडेय, सहायक अभियंता राजेश कुमार, अवर अभियंता विभोर कुमार, क्षेत्रीय पार्षद हरीओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed