फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hotspot

हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का सख्त रहा पहरा

Sat, 11 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
hotspot
हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र में दूध लेकर पहुंचा दूधिया - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हॉटस्पॉट इलाकों में दूसरे दिन पुलिस की सख्त पहरा रहा। गलियों को सील करने के बाद क्षेत्र में पुलिस टीमें गश्त करती रहीं। सुबह के समय कुछ लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण लौट गए।
विज्ञापन

एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर जिले के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सख्ती बरती जा रही है। शनिवार को घंटाघर चौराहे से लेकर रसूलपुर थाने तक की उत्तरी साइड क्षेत्र की सील गलियाें में कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन

क्षेत्र में ड्रोन से टीमें निगरानी करती रहीं। सीओ और मजिस्ट्रेट भी क्षेत्र पर नजर बनाए रखे। गलियों में क्यूआरटी की टीमें गश्त करती नजर आई। गलियों में सिर्फ पास धारक रसोई गैस सिलिंडर, दवाओं के साथ दूध की आपूर्ति करती टीमें नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार सिंह, एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया टीम के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे।

पुलिस ने शर्ट उतरवाकर बनवाए मास्क
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने घर से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। शनिवार को लॉकडाउन के बावजूद कई लोग बिना मास्क के बाहर निकले। पुलिस ने बिना मास्क लगाए लोगों को रोक लिया और शर्ट उतरवाकर मास्क के रूप में प्रयोग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed