फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hot glass spills after furnace explodes at glass factory, causing chaos

Firozabad News: ग्लास फैक्टरी में भट्ठी फटने से फैला गर्म कांच, मची अफरा तफरी

Sat, 23 May 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hot glass spills after furnace explodes at glass factory, causing chaos
नगला भाऊ ​स्थित मीरा चौराहा के पास एक फैक्ट्री में भट्टी फटने के बाद फैले लावा, आग बुझाते फायर - फोटो : नगला भाऊ ​स्थित मीरा चौराहा के पास एक फैक्ट्री में भट्टी फटने के बाद फैले लावा, आग बुझाते फायर कर्मी। विभाग स्रोत
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित मीरा चौराहे के पास शनिवार सुबह एक ग्लास फैक्टरी में भट्ठी अचानक लीक होकर फट गई। भट्ठी फटने से चारों तरफ गर्म कांच का लावा फैल गया और पूरी फैक्टरी में धुएं का गुबार भर गया। इस हादसे से परिसर में काम कर रहे श्रमिकों में भगदड़ और अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

मीरा चौराहे के पास समर मित्तल की फारुकी ग्लास नाम से फैक्टरी है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे अचानक भट्ठी लीक हो गई और खौलता हुआ कांच बाहर बहने लगा। श्रमिकों ने तुरंत हिम्मत दिखाई और फैक्टरी में मौजूद फायर हाइड्रेंट व अग्निशमन यंत्रों की मदद से गर्म कांच को आगे फैलने से रोक लिया, हालांकि वे आग पर काबू नहीं पा सके।
विज्ञापन

फैक्टरी स्वामी की सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी/सीएफओ दुर्गेश कुमार दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर टीम ने हाइड्रेंट से पानी की तेज बौछारें मारकर आधे घंटे में आग को शांत किया। राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री में खुद के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम होने के कारण आग ज्यादा विकराल नहीं हो सकी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed