फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hospital worker beat Timardar with colleagues

Firozabad News: अस्पताल कर्मचारी ने साथियों के साथ तीमारदार को पीटा

Wed, 03 May 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 03 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hospital worker beat Timardar with colleagues
अस्पताल कर्मचारी ने साथियों के साथ तीमारदार को पीटा
विज्ञापन

शिकोहाबाद। बहन को देखने आए भाई को अस्पताल के कर्मचारी ने साथियों के साथ पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में घटना के बाद हंगामा खड़ा हो गया। थाना पुलिस पहुंची और घायल का मेडिकल कराया है।

मामला थाना क्षेत्र के मैनपुरी चौराहा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल का है। यहां अरांव थाना क्षेत्र के गांव सहजनी निवासी रीतेश भर्ती है। उसे देखने के लिए नारखी थाना क्षेत्र के गांव जारखी निवासी उसका भाई ब्रजमोहन देखने आया था। बहन को देखने के लिए उसने वहां मौजूद अस्पताल कर्मचारी से कहा। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद अस्पताल कर्मचारी ने अपने साथियों को बुला लिया और युवक के साथ जमकर पिटाई कर दी। अस्पताल कर्मचारी द्वारा घटना की जानकारी होते ही भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। गंभीर रूप से घायल युवक का पुलिस ने मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि मंगलवार सुबह प्राइवेट अस्पताल राधाकृष्ण हॉस्पिटल के कर्मचारी और तीमारदार में किसी बात को लेकर विवाद और हाथापाई हो गई है। घायल का मेडिकल कराया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed