{"_id":"6407806ed0dd79d545017e96","slug":"hospital-will-be-open-24-hours-doctors-and-staff-will-be-posted-firozabad-news-c-25-1-83916-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल, तैनात रहेंगे डॉक्टर और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल, तैनात रहेंगे डॉक्टर और कर्मचारी
Tue, 07 Mar 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के हुड़दंग से निपटने के लिए सभी अस्पताल पूरी तरह से तैयार रहेंगे। विभाग ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर ड्यूटी अस्पतालों में लगा दी गई हैं। चिहिंत किए गए दुर्घटना बाहुल्य प्वाइंटों पर कर्मचारियों के साथ एंबुलेंस तैनात रहेगी। होली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और सभी चिकित्सकों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई हैं। सभी अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहेंगे। 62 एंबुलेंस भी पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। एक टीम जिला मुख्यालय पर तैनात की है, जो जरूरत पड़ने पर क्षेत्र में भ्रमण को निकलेगी। इसके लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों की टीमें बनाते हुए जवाबदेही तय कर दी गई है। एक टीम में एक डॉक्टर और तीन कर्मचारी रहेंगे। ये टीमे सुबह 8 से रात आठ बजे तक और दूसरी टीम रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगी। यह व्यवस्था सात से 9 मार्च तक पूरी तरह से प्रभावी रहेगी।
वर्जन
- होली को देखते हुए सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश जारी किया गया है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई है। नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए उनकी जवाबदेही तय कर दी गई है।
डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
वर्जन
- होली को देखते हुए सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश जारी किया गया है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई है। नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए उनकी जवाबदेही तय कर दी गई है।
विज्ञापन
डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ