{"_id":"fc5ac2f16e754de87230b028b1d54516","slug":"hospital-staff-uproar-over-salaries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन को लेकर कर्मचारियों का अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन को लेकर कर्मचारियों का अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। वेतन को लेकर लामबंद हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमएस कार्यालय में जमकर हंगामा किया। लिपिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। मामला तूल पकड़ता इससे पूर्व सीएमएस ने कर्मचारियों को समस्या के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराते हुए बाबू को फटकार लगाई।
मंगलवार सुबह सीएमएस कार्यालय में हंगामा कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप था कि अगस्त माह की 18 तारीख होने के बाद भी उनको जुलाई माह का वेतन नहीं दिया गया है। वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। वेतन के बारे में बाबू से बात की जाती है, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते। मामले की जानकारी के लिए सीएमएस डा. अजय शुक्ला ने लिपिक को जल्द से जल्द कागजी कार्रवाई को पूरा करने के साथ ही कोषागार भेजने के आदेश दिए। इससे त्योहार से पूर्व कर्मचारियों को वेतन मिल सके। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। आंदोलन करने वालों में जयवीर सिंह यादव, दुर्गवीर सिंह, रामप्रकाश, यतेंद्र कुमार, ज्ञान चंद्र आदि शामिल थे।