{"_id":"5f09f0218ebc3e6363024427","slug":"hospital-firozabad-news-agr450041518","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के सौ शैय्या अस्पताल की बढ़ेगी क्षमता, 200 पलंग का किया जाएगा1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 के सौ शैय्या अस्पताल की बढ़ेगी क्षमता, 200 पलंग का किया जाएगा1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोविड-19 के चरम पहुंचने की आशंका और चेतावनियों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी तैयारी में जुट गई है। शासन के आदेश पर अब कोविड-19 के सौ शैया अस्पताल की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है। अब अस्पताल में 200 पलंग की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है।
सुहागनगरी कोरोना संक्रमण मुक्ति की ओर पहुंच गई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बेहद कम है। हालांकि प्रदेश और देश में कोरोना की रफ्तार तेज है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जनपद में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं छोड़ना चाहता है। अब स्वास्थ्य विभाग 100 पलंग की क्षमता वाले कोविड अस्पताल की क्षमता बढ़ा रहा है।
100 मरीजों को भर्ती किए जाने की क्षमता रखने वाले अस्पताल में 200 मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, जिले में 200 की क्षमता का आश्रम पद्धति विद्यालय में आइसोलेशन वार्ड है। शिकोहाबाद में भी जेएस हास्पिटल को कोविड अस्पताल का बना दिया गया है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुहागनगरी तैयार है।
विज्ञापन
- कोविड अस्पताल में पलंग की क्षमता बढ़ाई जा रही है। पहले 100 पलंग का अस्पताल था, जिसे अब 200 का किया जाने की तैयारी है। कोविड अस्पताल में सुविधाएं पहले से ही हैं। शासन के निर्देशानुसार सुविधाएं और बढ़ा देंगे।
डा. संगीता अनेजा, प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज