{"_id":"67b54d007ffb1455a70568af","slug":"horrific-accident-on-lucknow-expressway-car-collides-with-unknown-vehicle-three-members-of-same-family-die-2025-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Expressway Accident: भीषण हादसा, अज्ञात वाहन से भिड़ी कार; एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Expressway Accident: भीषण हादसा, अज्ञात वाहन से भिड़ी कार; एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Wed, 19 Feb 2025 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:46 AM IST
सार
Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दिल्ली के रहने वाले परिवार की तीन सदस्यों की मौत हो गई। ये परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है, जो कुंभ स्नान कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Horrific accident on Lucknow Expressway
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lucknow Expressway News: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नसीरपुर इलाके में एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें पिता-पुत्री सहित तीन की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोक बमुश्किल बाहर निकालकर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। बुधवार को कार सवार एक ही परिवार के लोग महाकुंभ में गंगा स्नान करने के बाद दिल्ली जा रहे थे। कार को माधव (23) निवासी गांव बडसू थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फर नगर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में एक ही परिवार के कुणाल (35) उसकी पत्नी रूपा देवी (40), रंजीत (45), उसकी पत्नी रीता देवी (40), बेटी प्रेमलता (20) निवासी आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, हाल निवासी गांव खानपुर थाना बारसोलीगंज जिला नवादा बिहार सवार थे।
कार सवार सुबह जब थाना नसीरपुर क्षेत्र के किमी संख्या 52.600 के करीब सुबह करीब चार बजे पहुंचे। अचानक कार चला रहे माधव को झपकी आ गई। कार एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक में तेजगति से जा घुसी। इस घटना में कार सवार दोनों भाई कुणाल, रंजीत तथा रंजीत की बेटी प्रेमलता की मौके पर ही मौत हो गई।
कार चालक माधव, रूपा देवी एवं रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसने घायलों को उपचार के लिए एवं शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।