फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hooters found installed in cars and bikes, challan for 12 vehicles

Firozabad News: कार और बाइकों में लगे मिले हूटर, 12 वाहनों के चालान

Sat, 15 Jun 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 15 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hooters found installed in cars and bikes, challan for 12 vehicles
- कार और बाइकों में लगे मिले हूटर, 12 वाहनों के चालान
विज्ञापन

एसपी सिटी के निर्देशन में चला अभियान, कई गाड़ियों से उतरवाए हूटर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रेशर हॉर्न और हूटर लगी गाड़ियों के खिलाफ जिले में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन में चले अभियान में 12 कार और बाइकों में हूटर मिलने पर चालान किए गए। अब प्राइवेट गाड़ियों के साथ सरकारी गाड़ियों में भी प्रेशर हॉर्न प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बाइक में प्रेशर हार्न लगाना मना है। इसके बाद भी बाइक चलाने वाले लोग ट्रक इत्यादि का हार्न लगा कर चल रहे है। बाइक सवार नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में इस प्रेशर हार्न का प्रयोग करते हैं। इससे साइकिल व अन्य सवार को लगता है कि उनके पीछे कोई बड़ी गाड़ी ट्रक आदि आ गई हैै। जिससे वह डर जाते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा रहता है। इसी तरह से कार व अन्य बड़ी गाड़ियों पर सवार नेता व अन्य रसूखदार लोग हूटर लगाकर चल रहे है। हूटर लगाकर चलने से सड़क पर अन्य राहगीरों को लगता है कि पुलिस या एंबुलेंस आ रही है। पुलिस, एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा वालों को हूटर लगाने का नियम है। इसके बाद भी नेता आदि हूटर लगाकर चल रहे है। शुक्रवार को एसपी सिटी के निर्देशन में यातायात प्रभारी हेमेंद्र कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ 12 ऐसे वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। हूटर बजाने वाली गाड़ियों से हूटर उतरवाए गए। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed