फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Home guard dies in accident

हादसे में होमगार्ड की मौत

Tue, 14 Dec 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies in accident
फिरोजाबाद ! जगबीर सिंह- मृतक होमगार्ड का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
नारखी। महीपुरा-श्रीराम गढ़ी मार्ग स्थित मां गायत्री स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव नया बांस निवासी जगवीर सिंह (36) पुलिस विभाग में होमगार्ड था। वर्तमान में उसकी तैनाती पचोखरा थाने में थी। रविवार शाम वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने थाना पचोखरा जा रहा था। रात करीब साढ़े सात बजे नारखी थाना क्षेत्र के गांव महीपुरा और श्रीराम गढ़ी मार्ग स्थित मां गायत्री स्कूल के समीप पीछे से आ रहा वाहन ने होमगार्ड की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में होमगार्ड जगवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि होमगार्ड के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्जकर वाहन चालक की गिरफ्तारी को प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed