फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   holee par nahin rahega paanee ka sankat

होली पर नहीं रहेगा पानी का संकट

Wed, 23 Mar 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
holee par nahin rahega paanee ka sankat
कहीं आपके ही सिर न फूट जाए ये बम! - फोटो : gettyimages
 होली के त्योहार पर पानी का संकट नहीं रहे, इसके लिए जलकल विभाग ने पूरी तरह कमर कस ली है। जनता को भरपूर पानी उपलब्ध कराने के लिए सभी टंकियां व सीडब्लूआर फुल कराए जा रहे हैं। बिजली कटौती की स्थिति में जेनरेटर लगाकर टंकियों को भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

होली का त्योहार उत्साह, उमंग मस्ती का त्योहार है। होली पानी की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। त्योहार को देखते हुए नगर निगम प्रशासन कई दिनों से पेयजल टंकियों को भरने की व्यवस्था में लगा हुआ था लेकिन विद्युत कटौती के चलते टंकियां भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसी स्थिति में जलकल विभाग द्वारा टंकियों पर जेनरेटर स्थापित कराए गए, जिससे होली के त्योहार पर जनता को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। जलकल विभाग द्वारा शहर की अधिकांश टंकियों व सीडब्लूआर को भरवा लिया गया है। अब यदि गुरुवार को बिजली की समस्या भी आती है तो जनता को भरपूर पानी मिल सकेगा। इसके साथ ही इमरजेंसी के लिए स्टोर में पर्याप्त मात्रा में मोटरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पेयजल समस्या की शिकायत दूर करने के लिए टीमों का गठन भी कर दिया है जो तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगी। वहीं सर्वाधिक समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से भी पेयजल आपूर्ति की जाएगी। जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह ने कहा है कि होली के त्योहार पर जनता को पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। सुचारु पेयजल आपूर्ति के लिए टंकियों व सीडब्लूआर भरवा लिए हैं। इसके साथ प्रमुख टंकियों पर जेनरेटर भी स्थापित कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की बर्बादी न करें
जलकल विभाग के महाप्रबंधक बीएन द्विवेदी ने शहर के लोगों से अपील की है कि होली आपसी प्रेम व उत्साह का त्योहार है। होली के त्योहार पर पानी की बर्बादी न करें, जिससे सभी लोग बिना परेशानी के त्योहार मना सकें।

सुबह सप्लाई के समय ही स्टोर कर लें पानी
होली के त्योहार पर पानी की समस्या खड़ी न हो, इसके लिए सुबह छह बजे होने वाली आपूर्ति के समय पानी स्टोर कर लें। जलकल विभाग द्वारा आमदिनों की तरह सुबह छह बजे सप्लाई खोल दी जाएगी। इसके बाद अपराह्न में होली के बाद पानी मिलना मुश्किल होगा। लाइट होने की स्थिति में डायरेक्ट सप्लाई वाले नलकूपों से पानी मिलने की संभावना जताई जा रही है।


सैलई व नगला बरी क्षेत्र में फिर खड़ी हुई समस्या
जलकल विभाग के लगातार प्रयास के बाद बुधवार को सैलई व नगला बरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। बिजली के अभाव में नलकूप नहीं चल सके, ऐसे में जनता को सुबह पानी नहीं मिल सका। होली के त्योहार पर पानी की तलाश में लोग इधर-उधर भटकते दिखे। मजबूरी में लोगों को प्राइवेट सबमर्सिबल वालों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed