फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Holding up freedom fighter park

बदहाल हुआ स्वतंत्रता सेनानी पार्क

Sun, 07 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 07 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Holding up freedom fighter park
शहर की आवास विकास कालोनी सुहाग नगर में बने स्वतंत्रा संग्राम सेनानी पार्क की हालत काफी खस्ता हो गई है। पार्क में लगी रेलिंग और गेट अपना अस्तिव खो चुका है। इसके चलते जानवरों ने पार्क को अपना ठिकाना बना लिया है। पार्क की सफाई न होने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध के चलते लोगों का यहां रहना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बोहरे रामस्वरुप गुप्ता धीरपुरा वाले के नाम से पार्क की स्थापना की गई थी। इस पार्क में उनकी प्रतिमा भी स्थापित कराई गई थी। क्षेत्रीय निवासी पुष्पेंद्र सिंह राजपूत की माने तो रख रखाव के अभाव में पार्क की हालत काफी खस्ता हो गई है। पार्क में लगी रेलिंग और गेट पर अस्तिव भी खत्म हो गया है। इसके चलते आवारा जानवरों ने अपना स्थान बना लिया है। पार्क की सफाई व्यवस्था न होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके चलते क्षेत्र में रहना दुश्वार हो गया है। पार्क की साफ सफाई के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। उधर पार्क की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों को शुद्ध वातावरण भी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed