{"_id":"6371387c343632257973b5af","slug":"hindu-ekta-sangathan-officials-sitting-on-dharna-seeing-the-condition-of-the-cowshed-firozabad-news-agr5533146134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला का हाल देख धरने पर बैठे हिंदू एकता संगठन के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला का हाल देख धरने पर बैठे हिंदू एकता संगठन के पदाधिकारी
विज्ञापन
थाना फरिहा क्षेत्र स्थित गौशाला के बाहर धरना देते लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
नारखी। नगला बीच स्थित गोशाला में गायों के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने पर हिंदू एकता संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। वह धरने पर बैठ गए। सूचना पर रजावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
धरने पर बैठे हिंदू एकता संगठन के रजावली क्षेत्र प्रमुख शिव कुमार जादौन का कहना था कि उनको सूचना मिली कि नगला बीच स्थित गोशाला में गायों के लिए चारे की व्यवस्था नहीं है। इस पर वह साथियों के साथ गोशाला पहुंचे। यहां की व्यवस्थाओं को लेकर हिंदू एकता संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। वह धरने पर बैठ गए। एक गाय की दोनों आंखें फूटी थी, एक गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। घायल एक गाय उपचार के लिए तड़प रही थी।
चारा और पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। हंगामे की सूचना पर रजावली थाना प्रभारी उमापति मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके साथ ही ग्राम प्रधान से गायों की देखरेख करने के निर्देश दिए। इससे गायों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस दौरान प्रमुख रुप से दीपेंद्र सिंह, ठा. प्रतीक परिहार, मोहित जादौन, राहुल तोमर, श्याम प्रताप, सोनू परिहार मौजूद रहे।