{"_id":"6155f00e8ebc3e61f33ec658","slug":"high-thermal-line-current-landed-in-the-houses-of-shanti-nagar-firozabad-news-agr5097447145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति नगर के घरों में उतरा उच्चतापीय लाइन का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति नगर के घरों में उतरा उच्चतापीय लाइन का करंट
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शांतिनगर आसफाबाद में गुरुवार को पेड़ की टहनी छू जाने के कारण हाईटेंशन लाइन का करंट घरों में दौड़ गया। करंट के कारण तेज धमाके साथ कई घरों में बिजली उपकरण और अन्य सामान राख हो गया। एक घर का लिंटर तक चटक गया। धमाके के कारण लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर विधायक सदर और बिजली निगम के अफसर मौके पर पहुंचे।
नई आबादी क्षेत्र में घरों के ऊपर हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गुरुवार को थाना रसूलपुर के शांति नगर आसफाबाद में काफी नीचे झूल रहे 220 एचटी लाइन का तार नजदीक लगे पेड़ों से छू गया और आसपास के घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया। करंट से रविद्र सिंह पुत्र बंसीलाल के घर की लिंटर चटक गया और बिजली की फिटिंग तेज आवाज के साथ बर्स्ट हो गई।
वहीं रविद्र सिंह के घर से सटे एक मकान में कपडे़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इधर, हादसे के बाद लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर विधायक सदर मनीष असीजा मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल विद्युत पारेषण विभाग के अफसरों को बुलाकर समस्या निदान कराने को कहा। विधायक की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय एसडीओ ट्रांसमिशन खालिद, एक्सईन वेद प्रकाश आदि मौके ने मौका मुआयना कर समस्या निदान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
---
कई बार शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई-
पीड़ित रविंद्र सिंह ने बताया कि घरों के ऊपर काफी नीचे झूल रहे हाईटेंशन तारों को सही कराने के लिये कई बार विभागीय अधिकारियों को कहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हादसे के कारण पड़ोसी सोनू चक, सुरेश चंद्र, राजीव दिवाकर, श्याय बाबू राठौर और कालीचरन आदि के घरों में भी बिजली के उपकरण फुंक गए।
- हाईटेंशन लाइनों की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। हालांकि लोग लाइन के आसपास लगे पेड़ और छतों ऊपर रखे विद्युत सुचालक सामान को हटाने नहीं देते हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के तार नीचे है। इन्हें ठीक कराया जाएगा।
रामविलास आधीक्षण अभियंता पारेषण विद्युत खंड आसफाबाद।