{"_id":"686d66731215c0abf50f5cc4","slug":"high-tension-wire-fell-in-the-house-woman-got-burnt-due-to-electric-shock-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-151896-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घर में गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, करंट से महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घर में गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, करंट से महिला झुलसी
Wed, 09 Jul 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद) थाना खैरगढ़ के ग्राम नयावांस में घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे घर के आंगन में खाना बना रही महिला करंट से झुलस गई। परिजन महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। लोगों ने विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
गांव नयाबांस में मुकेश के घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। लोगों का आरोप है कि तारों की स्थिति जर्जर है। कई बार लाइन को शिफ्ट करने की मांग की, लेकिन विभाग के अफसरों ने कार्रवाई नहीं की। मुकेश ने बताया कि पत्नी राधा सुबह खाना बना रही थी। तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा। इससे राधा करंट से झुलस गई। घर में बंधे मवेशी भी बाल-बाल बच गए। राधा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खैरागढ़ के अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन तार टूट गया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी है। लाइनमैन को भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।