{"_id":"a96ae386415ace7375838324ef21aef7","slug":"high-tension-line-hit-iron-pipe-killing-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से टकराया लोहे का पाइप एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से टकराया लोहे का पाइप एक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगला कांश में हाईटेंशन लाइन से टकराए लोहे के पाइप ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत की खबर पर घटनास्थल पर पहुंचे परिवारीजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में एसडीएम शिकोहाबाद के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
शिकोहाबाद के गांव नगला कांश निवासी हुकुम सिंह की खेत में लगी बोरिंग को ठीक करने के लिए धर्मेंद्र उर्फ साधु पुत्र चरन सिंह अपने साथी रामगोपाल और बलवीर निवासी नगला कांश थाना शिकोहाबाद आए थे। जिस स्थान पर बोरिंग सही करने का काम चल रहा था, वहां से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे बोरिंग का एक पाइप हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे पाइप में करंट दौड़ गया। करंट लगते ही धर्मेंद्र उर्फ साधु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामगोपाल और बलवीर बेहोश हो गए। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल युवकों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। सूचना पर धर्मेंद्र के परिवारीजन भी आ गए। शव को देख उनमें कोहराम मच गया। पुलिस पहुंची तो परिवारीजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया। हंगामा बढ़ते देख एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभान सिंह सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत पहुंच गए। एसडीएम ने मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ही पुलिस धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।