फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   High alert in the district after the Bareilly incident

Firozabad News: बरेली की घटना के बाद जिले में हाई अलर्ट

Sun, 28 Sep 2025 06:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
High alert in the district after the Bareilly incident
फोटो 18 एसएसपी सौरभ दीक्षित ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी करते हुए। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। बरेली की घटना के बाद फिरोजाबाद में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज पुलिस के पहरे में हुई। शनिवार को डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली। धर्मगुरुओं से कहा कि नवरात्रों और आगामी त्योहारों पर शांति बनाए रखें। सोशल मीडिया पर उड़ाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


बैठक में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, दुर्गा पंडालों के आयोजकों, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और जिले के संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी के साथ विचार-विमर्श किया और आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजकों और नागरिकों ने त्योहारों से जुड़ी अपनी समस्याओं और जरूरतों को प्रशासन के सामने रखा। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देशित किया। इस बैठक में जनपद के समस्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि जमीनी स्तर पर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed