फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hemant has not yet got possession of the shops bought in the auction of Dawood Ibrahim

Firozabad News: दाउद इब्राहिम की नीलामी में खरीदी दुकानों पर हेमंत को अब तक नहीं मिला कब्जा

Sat, 26 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 26 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hemant has not yet got possession of the shops bought in the auction of Dawood Ibrahim
सांकेतिक
फिरोजाबाद। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की नीलामी में संपत्ति खरीदने वाले फिरोजाबाद निवासी हेमंत जैन जमीन पर कब्जा पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय के साथ विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। काफी प्रयास के बाद अभी तक कब्जा नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि कब्जा पाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के लहरी कंपाउंड निवासी हेमंत जैन ने अपने भाई पीयूष जैन के साथ मिलकर वर्ष 2001 में महाराष्ट्र मुंबई के ताड़देव इलाके में दाऊद की उमेरा इंजीनियरिंग वर्क्स नाम की 144 वर्ग फुट की दुकान नीलामी में खरीदी थी। जब वह इसका पंजीकरण कराने पहुंचे तो उन्हें मना कर दिया। यह कहकर कि यह जायदाद केंद्र सरकार के तहत आती है और केंद्र सरकार के अधीन रही संपत्ति का किसी निजी व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता। कई सालों की दौड़ धूप और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद मामला आगे बढ़ा। न्यायालय के भी चक्कर लगाने के बाद हेमंत जैन जमीन पर कब्जा पाने को लगातार भागदौड़ कर रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री के सचिवालय, आयकर विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों से मिले थे। यही नहीं पत्र सौंपकर उक्त दुकानों पर कब्जा दिलाने की पहल की थी। अभी तक हेमंत जैन को कब्जा नहीं मिल सका। हेमंत जैन ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस खुद ही दाउद इब्राहिम की दुकानों पर कब्जा दिलाने से कतरा रही है। हम लगातार शिकायत करने के साथ भागदौड़ कर रहे है। उन्होंने कहा कि दुकानों पर कब्जा नहीं मिलने तक हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed