फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hello, your living certificate has to be renewed, please indicate the bank account and Aadhaar number

हैलो, आपका जीवित प्रमाण पत्र रिन्यू होना है,कृपया बैंक खाता और आधार नंबर बताइए

Thu, 27 May 2021 09:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Hello, your living certificate has to be renewed, please indicate the bank account and Aadhaar number
फिरोजाबाद। कोविड काल में पेंशनर्स को ठगने वाली कई घटनाएं सामने आ रही हैं। खुद को जिला कोषागार का कर्मचारी बताते हुए पेंशनर्स को जीवित प्रमाण रिन्यू करने का झांसा देकर उनके पेंशनर्स के बैंक खाता एवं आधार कार्ड नंबर पूछ कर उनके खातों में रकम उड़ाई जा रह है। इस तरह के कई मामले प्रकाश में आए हैं। इसके बाद जिला कोषागार द्वारा पेंशनर्स को जरूरी एडवायजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

हैलो, मैं जिला कोषागार से कर्मचारी बोल रहा हूं। आप अपने जीवित प्रमाण को रिन्यू कराने के लिए कृपया बैंक खाता संख्या, पेंशन इंडेक्स नंबर एवं आधार कार्ड संख्या बताइए। इस तरह के फ्रॉड कॉल के जरिए कुछ लोग जिला के बुजुर्ग पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जाने-अनजाने में जरूरी जानकारी करने के बाद उनके अकाउंट से पैसे निकाल रहे हैं। इस तरह की फ्रॉड कॉल के जरिऐ ठगी का शिकार होने वाले कई पेंशनर्स दो-तीन दिन से जिला कोषागार पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। वहीं इस तरह के मामले प्रकाश में आने के बाद जिला कोषागार की ओर से सभी पेंशनर्स को ठगी का शिकार होने से बचाव को जरूरी एडवायजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

केस-1 सोमवार को मेरे पास एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने मेरा जीवित प्रमाण पत्र रिन्यू कराने के नाम पर बैंक खाता एवं आधार संख्या पूछ लिया। जानकारी के अभाव में मेरे द्वारा जरूरी देने के बाद मेरे खाते से करीब चार हजार से ज्यादा की धनराशि निकल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुशवाह सेवानिवृत्त पेंशनर्स
मैं ट्रेजरी से दिलीप शर्मा बोल रहा हूं। आपका जीवित प्रमाण पत्र रिन्यू होना है। अन्यथा आपकी पेंशन रूक जाएगी। आपको ट्रेजरी आकर जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने की जरूरत नहीं है। आप केवल बैंक खाता, आधार संख्या एवं इंडेक्स नंबर बता दीजिए। हम यहीं से ऑनलाइन कर देंगे। यह कह कर किसी ने मुझे जाल में फंसाया और मेरे खाते से 3500 रुपये की जमा रकम निकाल ली।

जय प्रकाश पेंशनर्स
अधिकारी की बात-
किसी भी बुजुर्ग पेंशनर्स से जीवित प्रमाण पत्र से जुड़ी कोई जानकारी जिला कोषागार द्वारा नहीं मांगी जा रही है। खास तौर पर जीवित प्रमाण पत्र रिन्यू कराने जैसी बात बिल्कुत गलत है। पेंशनर्स किसी भी व्यक्ति को अपने पेंशन खातों की कोई जानकारी नहीं दें। अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं।
अनुराग श्रीवास्तव जिला कोषाधिकारी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed