{"_id":"591472004f1c1b203485163f","slug":"heat-politics-on-the-labor-movement-demonstrating-at-the-residence-of-the-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक आंदोलन पर गरमाई राजनीति, विधायक के आवास पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक आंदोलन पर गरमाई राजनीति, विधायक के आवास पर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 11 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनरत श्रमिक नगर विधायक के आवास पहुंचे।
चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों के आंदोलन को लेकर राजनीति गरमा गई है। श्रमिक आंदोलन से बसपा समर्थक और कांग्रेस नेता भी जुड़ गए हैं। बसपा के पूर्व सभासद रामदास मानव ने आमरण अनशन किया वहीं उनके आंदोलन में साथ देने वाले बसपा समर्थक सुशील जाटव के नेतृत्व में गुरुवार सुबह सैकड़ों श्रमिकों ने नगर विधायक के आवास पर प्रदर्शन किया। काली कनस्तर बजाते हुए श्रमिक विधायक आवास पर पहुंचे। इसके बाद एएलसी कार्यालय पर धरना दिया गया। दोपहर बाद सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में चली मैराथन समझौता वार्ता के बाद जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया गया।
चूड़ी जुड़ाई मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले श्रम कार्यालय पर गुरुवार को चौथे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में चूड़ी जुड़ाई श्रमिक एकत्रित होकर सुबह नगर विधायक मनीष असीजा के आवास पर पहुंचे। श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक के आवास पर खाली कनस्तर बजाकर अपनी आवाज बुलंद की। श्रमिकों ने कहा कि शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद श्रमिक पुन: अनशन स्थल पर पहुंचे। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट एसबीएस यादव, सहायक श्रमायुक्त नदीम अहमद श्रमिक पक्ष के बीच मांगों को लेकर समझौता वार्ता हुई। जनवरी 17 से 1950 रुपये प्रति सैकड़ा तोड़ा की मजदूरी से भुगतान कराने सहमति बनी। एएलसी ने कहा यदि किसी श्रमिक को भुगतान नहीं किया जाता तो लिखित में सेवायोजक और प्रतिष्ठान का नाम उपलब्ध कराएं। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मिट्टी के तेल के लिए प्रयास किए जाएंगे। 16 श्रमिकों की आठ घंटे की मजदूरी के वास्तविक आकलन के लिए कमेटी गठित करने के डीएम के माध्यम से शासन पत्र भेजा जाएगा। श्रमिकों की छंटनी पर एएलसी ने कहा कि श्रमिक, सेवायोजक और प्रतिष्ठान का नाम लिखित में दे, जिससे नियमानुसार कार्रवाई हो सके। अवैध कटौती बंद करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता में सहमति बनने के बाद आमरण अनशन समाप्त हो गया। वार्ता में बसपा के पूर्व सभासद रामदास मानव, पुत्तू सिंह राठौर, बाबूराम निशंक, वीर सिंह सुमन, सुशील जाटव, कायम सिंह, पं. राजेश शर्मा, दिनेश शंखवार, श्याम सिंह, हाकिम सिंह मौजूद थे।
बाक्स--
अनशनकारियों के परीक्षण को पहुंचे चिकित्सक
चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की मांग को लेकर चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकों की टीम पहुंची। श्रम कार्यालय पर एंबुलेंस भी खड़ी नजर आई। स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों की टीम लौट गई।