फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Healthy women, clean society... special campaign will run from 17 September to 2 October

Firozabad News: स्वस्थ नारी, स्वच्छ समाज...17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान

Mon, 15 Sep 2025 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Healthy women, clean society... special campaign will run from 17 September to 2 October
सांकेतिक 
- महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा, गांधी जयंती तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विशेष सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के समन्वय में होगा।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों को विशेष प्राथमिकता देते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान टीबी उन्मूलन, स्वच्छता ही सेवा, चित्रकला प्रतियोगिता, आयुष्मान भारत दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया भी की जाएगी। इसके अलावा 23 सितंबर को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नगर निकाय और पंचायती राज विभागों की मदद से जिलेभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed