{"_id":"680bd9e55abc17f47603e694","slug":"health-test-for-police-recruitment-till-8-may-ssp-took-stock-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147102-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस भर्ती के लिए स्वास्थ्य परीक्षण 8 मई तक, एसएसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस भर्ती के लिए स्वास्थ्य परीक्षण 8 मई तक, एसएसपी ने लिया जायजा
Sat, 26 Apr 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रिजर्व पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत मेडिकल परीक्षण 22 अप्रैल से शुरू हुए थे। जो 8 मई तक चलेंगे। इसमें कुल 1206 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होना है। शुक्रवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित ने परीक्षण केंद्र का जायजा लिया। सीओ सदर को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (डी.वी.), शारीरिक मानक परीक्षण (पी.एस.टी.) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पी.ई.टी.) सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत, मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया 22 अप्रैल से रिजर्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में प्रारंभ हो चुकी है। शुक्रवार को एसएसपी ने मेडिकल परीक्षण स्थल का भ्रमण और निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन में कुल 1206 अभ्यर्थी परीक्षण के लिए आएंगे। जिनमें 967 पुरूष और 239 महिलाएं शामिल हैं। अभी पुरूषों का परीक्षण चल रहा है। अंत के 6 से 8 मई तक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। प्रतिदिन 80 अभ्यर्थियों के परीक्षण का लक्ष्य रखा गया है। सीओ सदर चंचल त्यागी इसकी नोडल बनाई गई हैं। उन्हीं की देखरेख में निष्पक्ष ढंग से परीक्षण किया जा रहा है।