फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health,school,corona viriues,College,corona vaccination

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्कूल, कॉलेजों जाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल

Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
health,school,corona viriues,College,corona vaccination
फिरोजाबाद। देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण की तेजी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों ने सोमवार को स्कूल, कॉलेजों में जाकर कोरोना जांच के सैंपल लिए। वहीं, सीएचसी और पीएचसी पर भी कोरोना की जांच की गई। एक दिन में पूरे जनपद से दो हजार सैंपल टीम ने जांच के लिए संकलित किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें बुधवार को शहर के डीएवी इंटर कॉलेज, अमरदीप स्कूल, माता प्रसाद कलावती स्कूल, कमलादेवी इंटर कॉलेज, दाऊदयाल इंटर कॉलेज, ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में पहुंची। यहां शिक्षकों और विद्यार्थियों की कोरोना जांच की गई। शहर में चार टीमों ने 874 सैंपल लिए गए। जिसमें 486 लोगों के एंटीजन जांच की गई। हालांकि एंटीजन जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं आया। शेष सैंपल देहात क्षेत्रों में लिए गए। आज भी टीमें जांच के लिए स्कूलों में जाएंगी। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कोरोना संक्रमण अन्य प्रदेशों में फैल रहा है। सावधानी के लिए विभाग ने टारगेट सैंपलिंग कराकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दो हजार से लोगों ने लगवाई वैक्सीन
फिरोजाबाद/फरिहा। दो हजार से अधिक लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप का आयोजन कराया। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में वैक्सीन लगवाने को उत्साह रहा। कस्बा फरिहा में भी 70 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed