फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Health inspector bullies home invasion

स्वास्थ्य निरीक्षक के घर बदमाशों का धावा

Sat, 18 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े बदमाशों ने स्वास्थ्य निरीक्षक के घर धावा बोल दिया। बदमाश
विज्ञापन
स्वास्थ्य निरीक्षक की पत्नी हाथ पैर बांधकर सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। उनके साथ वारदात में एक युवती भी शामिल रही। पुलिस ने किराए पर रहने वाले युवक से पूछताछ की है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।


उत्तर कोतवाली के मोहल्ला शांतिनगर निवासी दीनदयाल स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। शनिवार को घर पर उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्र देव और बेटी अंजली रह थे। दो बजे करीब देव और अंजली घर के बाहर खेलने के लिए चले गए थे। तभी एक महिला के साथ दो युवक चिकित्सक के आवास पर पहुंचे और किराए पर कमरा लेने के लिए गीता देवी से कहा। गीता देवी कमरे को दिखाती, इससे पूर्व ही बदमाशों ने महिला के गले पर चाकू रख दिया। उनके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आभूषण और उनके पास मौजूद सात सौ रुपये लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद गीता देवी ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग पहुंच गए।

सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घर में किराए पर रहने वाले टिंकू निवासी मटसेना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। टिंकू के कमरे से महिलाओं के कपड़े, बालों में लगाने वाली क्लिप और अन्य सामान के साथ शराब, चाकू बरामद किया है। लोगों का आरोप है कि टिंकू की गैर मौजूदगी में उसके दोस्त लड़कियों को लेकर आते थे। दोपहर में दो लड़कों के साथ आई नकाबपोश युवती ने स्वास्थ्य निरीक्षक के घर में प्रवेश किया उन्हें लगा कि वह टिंकू के पास आए होंगे। कोतवाल उत्तर का कहना है कि टिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed