फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health

प्रशासन ने बंद कराईं चिकित्सीय सेवाएं, मरीजों का हाल-बेहाल

Sat, 23 May 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
health
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के प्राईवेट चिकित्सकों की ओपीडी न खुलने के कारण बीमार व्यक्तियों और उनके परिजनों को काफी ापरेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शासन-प्रशासन से छोटे शहरों में भी क्लीनिक खुलवाने की मांग की है, ताकि असमय मरने वाले लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहने के साथ ही प्राईवेट चिकित्सकों की ओपीडी भी बंद चल रही हैं। प्रशासन द्वारा अन्य दुकानों को खोलने के आदेश तो दिए गए, परंतु प्राईवेट चिकित्सकों की ओपीडी चालू करने के आदेश नहीं दिए गए। ऐसे में बीमार लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज जो कि रुटीन चेकअप कराते हैं और लगातार दवा चलती हैं उनको सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें व उनके परिजनों को हो रही है।
विज्ञापन

फिरवोजाबाद सीएमओ द्वारा जारी की गई लिस्ट में भी टूंडला के किसी चिकित्सक का नाम नहीं है जो कि अपनी ओपीडी खोल सके। ऐसे में नगर के मरीजों को इमरजेंसी में आगरा और फिरोजाबाद भागना पड़ रहा है। समय से उपचार न मिलने पर कई लोग अपना दम रास्ते में ही तोड़ रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सकों ने बताया कि प्रशासन उन्हें ओपीडी करने की इजाजद नहीं दे रहा है। जबकि कोरोना जैसे लक्षणों का वे इलाज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कोई गंभीर रूप से बीमार होता है तो वह चिकित्सक के पास आता है। ओपीडी न खुलने से वाकई में बीमार लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आगरा और फिरोजाबाद जाने से पहले उन्हें यहीं उपचार मिल जाता है तो काफी राहत मिलती है। ऐसे में प्रशासन को ओपीडी चालू करने की इजाजत देनी चाहिए। मांग करने वालों मेें पुष्पेन्द्र उपाध्याय, एनपी सक्सेना, अरविंद गुप्ता, नरेन्द्र कटियार, डीपी सिंह, गगन गुप्ता, राजकुमार शर्मा, जेके शर्मा, संग्राम सिंह परिहार आदि हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed