फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health

669 टीबी मरीजों को राज्यपाल इलाज के लिए एनजीओ को दे सकतीं हैं गोद

Tue, 08 Oct 2019 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
health
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन के सुहागनगरी में 11 अक्तूबर को आएंगी। 12 अक्तूबर को बैठक एवं निरीक्षण करेंगी। 18 साल से कम उम्र के 669 टीबी मरीजों को राज्यपाल इलाज के लिए एनजीओ को गोद दे सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग जनपद में संचालित एनजीओ एवं समाजसेवियों की सूची तैयार कर रहा है। दशहरा के अवकाश के दिन भी सीएमओ कार्यालय में राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को लेकर कार्य हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन टीबी मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिए दवाओं की मॉनीटरिंग के साथ ही 18 साल से कम आयु के टीबी मरीजों को गोद लेने की कवायद शुरू की गई है। रेडक्रॉस सहित अन्य संगठन, उद्योगपति और स्कूल के सहयोग से मरीजों को गोद लेकर सुहागनगरी को टीबी मुक्त बनाया जाएगा। राज्यपाल एनजीओ, उद्योगपति, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी और उनको टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके स्वस्थ्य होने तक देखभाल की जिम्मेदारी देंगी। सीएमओ कार्यालय में एनजीओ की सूची बनाई जा रही। जनपद में 18 वर्ष से कम आयु के 669 मरीज हैं। जिन्हें गोद लेने के लिए लिस्ट में शामिल किया गया है। अस्पतालों का भी निरीक्षण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed