फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Health falters, patients being given inferior milk

सेहत से खिलवाड़, मरीजों को दिया जा रहा घटिया दूध

Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Health falters, patients being given inferior milk
सेहत से खिलवाड़, मरीजों को दिया जा रहा घटिया दूध - फोटो : Amar Ujala
जिला अस्पताल में मरीजों को घटिया किस्म की खाद्य सामग्री दी जा रही है। सोमवार को टीबी वार्ड में बंटा दूध तीमारदारों के गर्म करते ही लुग्दी बन गया। ऐसे खाद्य पदार्थ बंटने से मरीजों और तीमारदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क भोजन एवं दूध देने की सरकारी योजना है। टीबी वार्ड में भर्ती मरीजों को सोमवार को सुबह 11 बजे आधा लीटर के दूध के पैकेट वितरित किए गए। परिवारिजनों ने दूध गर्म किया तो दूध फट गया। सोमवार को मरीजों को दूध के जो पैकेट वितरित किए गए उनमें एक दो में नहीं सभी पैकेटों में यही शिकायत रही। मरीजों और उनके परिवारिजनों का कहना था कि मरीजों को भरपेट भोजन नहीं दिया जाता है, सिर्फ औपचारिक ताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मरीज
टीबी वार्ड में नाजबीन अपने पति शमशाद का इलाज करा रही हैं। उन्होंने बताया कि दूध उबालते ही मैदा जैसा नजर आने लगा। यहां कर्मचारियों से कहा, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहागनगर निवासी मुबीना पड़ोसी सोनी का इलाज करा रही है। मुबीना ने बताया कि सुबह 11 बजे दूध पैकेट मिला। उसे उबाला तो वह खराब हो गया।

क्या कहते हैं अधिकारी
टीबी वार्ड में खराब दूध का वितरण हमारे संज्ञान में नहीं है। जिस पर दूध पैकेट भेजने की जिम्मेदारी है, उसने पुराने पैकेट भेज दिए होंगे। हम इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
डॉ. अजय शुक्ला, सीएमएस
जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed