फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Health department will keep an eye on the diseases of villagers

ग्रामीणों की बीमारियों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 06 Jul 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health department will keep an eye on the diseases of villagers
फिरोजाबाद। ग्रामीणों की सेहत का ख्याल अब शासन स्तर से रखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, जुकाम या कोई अन्य बीमारी होती है तो अब उसका रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीज के इलाज, मर्ज की पहचान और उसकी रोकथाम की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसके लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉरमेशन प्लेटफार्म (आईएचआईपी) शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

इंट्रीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम की शुरुआत जनपद में होने जा रही है। इस अभियान के तहत जिले में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट के रूप में नोडल अधिकारी की तैनाती होगी। सभी नौ ब्लॉकों में एक-एक डाटा एंट्री ऑपरेटर रखा जाएगा। सभी ब्लॉकों को कंप्यूटर एवं अन्य उपकरण दिए जाएंगे। एसीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉरमेशन प्रोग्राम से किसी भी बीमारी या महामारी का पता तुरंत चल जाएगा। 15 जुलाई के पहले इसे शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। 33 तरह की बीमारियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

एएनएम दर्ज करेंगी सूचनाएं
एएनएम सब सेंटर या गांव में विजिट के समय मरीज का नाम, पता, लक्षण एवं अन्य सूचनाएं दर्ज करेंगी। लक्षण के आधार पर मरीज को दवा देंगी। मरीज जब सीएचसी जाएगा तो पोर्टल के माध्यम से चिकित्सक को पता होगा कि मरीज को कब से कौन सी बीमारी है। चिकित्सक अगर जांच कराता है तो उसकी रिपोर्ट भी मरीज के विवरण के साथ पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बीमारियों पर रहेगी नजर
जुकाम, बुखार, डायरिया, मलेरिया, श्वास से संबंधित बीमारी, निमोनिया, संक्रमण, टाइफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया, हेपेटाइटिस, चिकन पॉक्स, चेचक, हैजा, पोलियो, संक्रामक बीमारी समेत कुल 33 बीमारियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed