फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Health department's action on quacks, eight clinics sealed

झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, आठ क्लीनिक सील

Fri, 10 Sep 2021 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Health department's action on quacks, eight clinics sealed
फिरोजाबाद। डीएम के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन गुप्ता ने शहर में झोलाछापों पर कार्रवाई की। टीम ने हिमांयूपुर, भीम नगर क्षेत्र के आठ क्लीनिकों को सील किया। कई झोलाछाप तो क्लीनिक छोड़कर भाग गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

टीम ने हिमांयूपुर में लोकेंद्र सिंह और मुकुल गोला के क्लीनिक पर छापा मारा। यह क्लीनिक अवैध रूप से चलाया जा रहा था। यहां डेंगू और वायरल से पीड़ित मरीजों का इलाल किया जा रहा था। टीम ने हिमांयूपुर के संजय बाबू राठौर और नगला पचिया में राम अवतार के क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इसका भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। टीम ने इसे सील कर दिया। भीमनगर में ब्रजेश कुमार के आरोग्य क्लीनिक पर टीम पहुंची। आसपास के अन्य क्लीनिक भी बंद हो गए।
विज्ञापन

कई झोलाछाप तो क्लीनिकों को बंद करके ही भाग गए। सविता क्लीनिक पर डा. बंगाली इलाज कर रहे थे। टीम ने इसे भी सील कर दिया। भीमनगर में चांदसी दवाखाना में केसी सागर मरीजों का इलाज कर रहे थे। श्याम बिहारी राठौर के क्लीनिक को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। एसीएमओ डा. एसएन गुप्ता ने बताया कि अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। आठ क्लीनिकों को सील करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed