फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health,corona,corona vaccination

बुजुर्ग नहीं दिखा रहे रुचि, सिर्फ डेढ़ फीसद वृद्धजनों का हो सका है टीकाकरण

Sat, 13 Mar 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
health,corona,corona vaccination
फिरोजाबाद। कोरोना टीकारण कराने में भले ही सुहागनगरी के शहरी इलाके के लोग आगे हों, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन लगवाने से बुजुर्ग बच रहे हैं। पहले दो चरण के टीकाकरण में यह बात स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में सामने आई है। तीसरे चरण की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है। तीसरे चरण में अभी तक 4689 से अधिक लोगों को टीकाकरण हुआ है, उसमें 3600 से अधिक बुजुर्ग शहरी इलाकों के हैं। जागरूकता के अभाव में देहात क्षेत्रों में कम टीकाकरण की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण कई प्रदेशों में फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में योगी सरकार ने टीकाकरण को अधिकाधिक कराने का लक्ष्य दिया है। सुहागनगरी में कोरोना संक्रमित जितने भी लोगों की मौत हुई है, उनमें अधिकांशत: वृद्घजन ही हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कराया गया था। इसमें 8571 के सापेक्ष सिर्फ 7169 ने ही टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

वहीं, फ्रंटलाइन वर्कर में 9198 के सापेक्ष कुल 6770 ही लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक वृद्घजनों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में तीन लाख 33 हजार वृद्घजनों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन 4689 लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। जो करीब डेढ़ फीसद है। वृद्घजनों की सहूलियत के लिए प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण की व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार में सिर्फ सात को हुई परेशानी
जनपद में कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। करीब 20 हजार से अधिक लोगों का पूरे जनपद में टीकाकरण कराया जा चुका है। इसमें से सिर्फ सात लोगों को बुखार, दर्द, सिरदर्द की समस्या आई थी। हालांकि वह अब पूरी तरह ठीक हैं।
वृद्घजनों और बीमारों को दी गई ये सहूलियत
जिला अस्पताल में टीका लगवाने वालों में 60 फीसदी ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों जबकि 40 फीसदी बिना पंजीकरण वालों के टीका लगेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप ने बताया कि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो पंजीकरण नहीं कर पाते हैं तो वह सीधे अस्पताल में पहुंचे और अपने कागज दिखाकर टीकाकरण करा सकते हैं। जो लोग पहले से पंजीकरण कराकर आएंगे, उनका सुबह नौ से 11 बजे तक टीकाकरण होगा। केंद्रों पर जाकर पंजीकरण कराने वालों के लिए सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक मौका दिया जाएगा।
इस तरह कराना होगा रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कोविन 2.0 पोर्टल पर जाना होगा। फिर मांगे जाने वाली प्रक्रिया पूरी कर पोर्टल पर पासपोर्ट, पैनकार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड का नंबर भरना होगा। वहीं, किस सेंटर पर वैक्सीन लगवानी है, उसका नाम भी दर्ज करवाना होगा। अगर वैक्सीन प्राइवेट अस्पताल में लगवानी है तो उसका नाम दर्ज करना होगा।
इन प्राइवेट अस्पतालों में भी करा सकते हैं टीकाकरण
जीवन ज्योति हॉस्पिटल, ओम हॉस्पिटल, सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर, एमसी अग्रवाल हॉस्पिटल। इन अस्पतालों में टीकाकरण के अधिकतम 250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

शहरी क्षेत्र आगे, देहात पीछे
कोरोना टीकाकरण में शहरी क्षेत्र आगे हैं। तीसरे चरण में चार हजार से अधिक टीकाकरण हुआ है। उनमें अधिकांश बुजुर्ग शहरी क्षेत्र के हैं जबकि जागरूकता के अभाव में देहात क्षेत्रों में कम टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed