{"_id":"676eeb64f3afe935cd001e0b","slug":"heads-will-have-the-right-to-select-panchayat-assistant-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-139732-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रधानों को होगा पंचायत सहायक के चयन का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रधानों को होगा पंचायत सहायक के चयन का अधिकार
Fri, 27 Dec 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की ग्राम पंचायतों में अब पंचायत सहायक के पदों को भरने का काम ग्राम प्रधान खुद ही कर सकेंगे। शासन ने पंचायत सहायक के चयन प्रणाली में बदलाव कर दिया है। प्रधान विज्ञप्ति को निकालने से लेकर चयन की प्रक्रिया पूरी करने के साथ इसकी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजने का काम करेंगे। ग्राम पंचायतों का सही ढंग से संचालन किए जाने को शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती की जा रही थी। इनका चयन अभी तक शासन के निर्देश पर पंचायती राज विभाग की ओर से विज्ञप्ति निकालने के साथ किया जाता था। कई पंचायतों में पंचायत सहायक चयन होने के बाद काम सही ढंग से नहीं कर पाते थे। इसके कारण काम प्रभावित हो रहा था। शासन ने अब ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के चयन का काम किया जाएगा। डीपीआरओ जगदीश राम गौतम ने कहा कि पंचायत सहायक के चयन की विज्ञप्ति प्रधान की ओर से ही जिलाधिकारी की स्वीकृति लेने के साथ जारी की जाएगी।
ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर इसकी सूचना को चस्पा किया जाएगा। पंचायत सहायकों द्वारा ग्राम सचिवालय को क्रियाशील करते हुए जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण जनता को आवश्यक काम आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र सहित 280 प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। एसबीएम की फीडिंग कराने के साथ ओएसआर अर्जित करना शामिल होगा। रिक्त पदों पर दो माह के अंदर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत की ओर से पूर्व में हटाए गए पंचायत सहायक को भर्ती नहीं किया जा सकेगा। प्रधान रिक्त पदों पर अतिशीघ्र भर्ती कराएं। ताकि ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन होने के साथ जनसेवा केंद्र के संचालन का काम सुचारू रूप से चल सके।